{"_id":"6532c380a3bed3c09c02fd1f","slug":"a-driver-riding-a-bike-was-crushed-by-a-truck-banda-news-c-212-1-sknp1006-3648-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक से जा रहे चालक को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक से जा रहे चालक को ट्रक ने रौंदा
विज्ञापन
बांदा/बड़ोखर बुजुर्ग। साले के लड़के के दहिनवारा कार्यक्रम से लौटकर क्रसर जा रहे ट्रक ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से जा रहा था, तभी ट्रक ने चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई
शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुरवा गांव निवासी नत्थू वर्मा (56) गुरुवार को साले नरैनी निवासी तिलकिया के पुत्र संजू के दहिनवारा कार्यक्रम में परिवार के साथ गया था। क्रसर में उसका गिट्टी से लोड ट्रक खड़ा था। उसकी वजह से नरैनी से शुक्रवार को सुबह चार बजे बाइक से गिरवां स्थित क्रसर के लिए निकला था।
कस्बे की सड़क पर पीछे से आए ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वह सीने के बल जमीन पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। उसके क्रसर नहीं पहुंचने पर जब एक साथी ड्राइवर ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो पुलिस ने उठाया और फिर हादसे की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बेटे दिनेश कुमार ने बताया कि नत्थू अपने पीछे तीन बेटों, पत्नी रजुलिया को छोड़ गए हैं। वह भूमिहीन थे। हादसे में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि ट्रक की टक्कर लगने से मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे।