फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A death in accidents , many injured

हादसों में एक की मौत, कई घायल

Tue, 02 Dec 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदौसा, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बदौसा, बांदा Updated Tue, 02 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
A death in accidents , many injured
हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया। उधर, बारातियों से भरी कार पलट गई। उसमेें सवार छह लोग घायल हो गए। हादसों में कई अन्य और भी घायल हो गए।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के कलहरा गांव निवासी जहूर खां (35) मंगलवार को सुबह बाइक पर बदौसा से लौट रहा था। बागै नदी पुल के नजदीक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। राहगीरों ने उसे बदौसा पीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक गोवा में मजदूरी करता था। डेढ़ माह पूर्व भतीजे की शादी में शामिल होने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, सोमवार की शाम कबरई से खड्डी (छतरपुर) जा रही बारातियों से भरी बोलेरो मटौंध के नजदीक पलट गई। कार सवार छह बाराती घायल हो गए। गंभीर घायल गनेश (23) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अन्य घटना में पहाड़ी खेरा (पन्ना) निवासी बाबूलाल (60) मंगलवार को गिरवां में रोडवेज बस से उतरते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। कदौरा (जालौन) निवासी शुभम (27) व सत्येंद्र (45) मंगलवार को चिल्ला बाईपास के नजदीक ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के उमरहनी गांव निवासी अरविंद (30) पुत्र रामकरन यादव अपनी पत्नी सहोद्रा (25) के साथ पुत्री अंकिता (2 माह) का इलाज कराने बाइक से फतेहपुर जा रहा था। भदवारी संपर्क मार्ग के पास सड़क पर वनरोज आ जाने से दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। एक अन्य घटना में कसबे के देवीनगर निवासी सौरभ (26) पुत्र राजाभइया बाइक पर बिसंडा से वापस लौटते समय अछाह मोड़ के पास जंगली जानवर सामने आने से गिरकर घायल हो गया। उधर, सरस्वती शिशु मंदिर का छात्र दीपांशु द्विवेदी (13) पुत्र मनोज द्विवेदी स्कूल से घर जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौली निवासी बिंदा (45) पुत्र रामगुलाम खेत की जुताई करते समय पैर में ट्रैक्टर का पहिया चढ़ जाने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed