फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A constable riding a bike to his maternal uncle's house was hit from behind by a tempo, resulting in his death.

Banda News: मामा के घर आ रहे बाइक सवार आरक्षी को टेंपो ने पीछे से मारी टक्कर, मौत

Tue, 09 Dec 2025 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 09 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A constable riding a bike to his maternal uncle's house was hit from behind by a tempo, resulting in his death.
बांदा। अपने मामा के घर आ रहे बाइक सवार पुलिसकर्मी को पीछे से आए टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस कर्मी मिर्जापुर जनपद में तैनात था। वह अपनी मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सर्वाेदय नगर निवासी श्रीनिवास ने बताया कि भांजा हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी कन्हैया (27) मिर्जापुर जिले में पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर तैनात था। सोमवार को दोपहर उसे मिर्जापुर जाना था। इसके लिए वह अपने गांव से बाइक से उनके घर आ रहा था। सर्वोदय नगर के पास दोपहर करीब एक बजे बाइक के आगे जानवर आ जाने से आरक्षी ने ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

इससे पीछे से आई टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने सूचना घर में दी। तब परिजन व पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मामा श्रीनिवास ने बताया कि कन्हैया अपनी मौसेरी बहन की शादी में शरीक होने के लिए छुट्टी लेकर आया था। 30 नवंबर को बांदा के एक मैरिज हाल से शादी समारोह में शिरकत कर सोमवार को उसे मिर्जापुर पहुंचना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे पहले यह हादसा हो गया। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर था। पिता लक्ष्मी गुप्ता खेती किसानी करते हैं। 12 बीघा जमीन है। घर में मां गुड्डा है। वह अविवाहित था। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि टेंपो की टक्कर से हादसा हुआ है। आरक्षी मिर्जापुर में तैनात था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed