फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A bullet was fired while opening the pistol in Sushil's room, one person was sent to jail

Banda News: सुशील के कमरे में तमंचा खोलते समय चली थी गोली, एक को भेजा जेल

Thu, 10 Apr 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
A bullet was fired while opening the pistol in Sushil's room, one person was sent to jail
बांदा। शहर के मर्दननाका अवस्थी ढाल के नीचे हुई गोलीकांड की वारदात का पुलिस ने देर शाम खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक सुशील सोनी के कमरे में तमंचा खोलते समय गोली चल गई थी, जिससे सुशील और नईम घायल हुए थे। इसमें पुलिस ने सुशील को अवैध शस्त्र रखने के आरोप में जेल भेज दिया है। नईम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि शहर के मढि़यानाका निवासी सुशील सोनी फूटा कुआं निम्मी नाला के पास किराए का कमरा लेकर रहता है। मंगलवार को अलीगंज हाथीखाना निवासी नईम उससे मिलने गया था। तभी सुशील तमंचा 315 बोर लिए था। नईम ने उसे कारतूस देकर कहा कि इसे चलाकर दिखाओ। इतने में सुशील से फायर हो गया। जिससे सुशील के हाथ की उंगूली और नईम की जांघ में गोली लग गई थी। पुलिस ने जब सुशील से पूछताछ की तो पूरा सच निकलकर सामने आ गया। सुशील ने वारदात के बाद तमंचे को बाथरूम में छिपा दिया था। पुलिस ने तमंचा और खोका बरामद कर लिया है। कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सुशील को बुधवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed