फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   कोटेदार खुद हो रहे घटतौली का शिकार

कोटेदार खुद हो रहे घटतौली का शिकार

Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। कोटेदारों पर घटतौली के आरोप तो आम बात है लेकिन कोटेदार खुद घटतौली का शिकार हो रहे हैं। मिट्टी के तेल के ड्रम में 5 से 6 लीटर और गेहूं-चावल में दो से ढाई कुंतल घटतौली हो जाती है। उधर, ग्रामीण कोटेदार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर कमीशन बिहार सरकार की तर्ज पर 40 रुपए प्रति कुंतल दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष केके दीक्षित ने रविवार को यहां बताया कि तेल डिपो में मानक के अनुरूप मिट्टी का तेल न देकर ड्रम में सरिया डालकर प्रत्येक ड्रम में 5-6 लीटर कम दिया जा रहा है। इसी तरह खाद्यान्न में 2 से ढाई कुंतल की घटतौली हो रही है। गोदाम प्रभारी और एसएमआई अवैध वसूली करते हैं। एसोसिएशन मंडल अध्यक्ष जगत प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की रिट पर लखनऊ उच्च न्यायालय ने मई माह में प्रदेश सरकार से पूछा था कि जब बिहार सरकार 40 रुपए प्रति कुंतल कमीशन दे रही है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं दिया जा रहा है? लेकिन प्रदेश सरकार ने आज तक कोई जवाब नहीं दिया। एसोसिएशन अध्यक्ष ने इस बारे में प्रदेश के प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र भी भेजा। फिर भी कोई निर्णय नहीं हुआ। एसोसिएशन अब जल्द ही उच्च न्यायालय में कंटम आफ कोर्ट दायर करेगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री दीक्षित चित्रकूटधाम मंडल के भ्रमण पर आए हुए थे। उन्होंने बांदा में रेलवे स्टेशन के पास ग्रामीण कोटेदारों की बैठक को संबोधित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed