{"_id":"87825","slug":"Banda-87825-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में गूंजे स्कूल चलो के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में गूंजे स्कूल चलो के नारे
Banda
Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा/बबेरू/गिरवां। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जगह-जगह स्कूल चलो रैलियां निकाली गईं। संकुल स्तर पर नामांकन मेला लगे। बच्चों ने प्रेरक गीत व नाटक के जरिए साक्षरता का संदेश दिया।
खुरहंड संकुल में आयोजित नामांकन मेला में न्याय पंचायत क्षेत्र के सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व संकुल प्रभारी श्रीराम गुप्ता की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। खंड शिक्षाधिकारी शिवऔतार ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। रैली के बाद गोष्ठी में न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व अभिभावकों ने भागीदारी की। बच्चों ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बीआरसी महुआ सह-समन्वयक डा.सौरभ आर्य, सह-समन्वयक रफी अहमद आदि ने संबोधित किया। ज्ञानेंद्र शिवहरे, फूला देवी, समीर गुप्ता, दुर्गाबाई, निर्देश सिंह, निशात परवीन, रचना त्रिपाठी, शिल्पा सिंह, श्रद्धा अवस्थी, सुनीता सोनी, साहबलाल सिंह, राजेंद्र द्विवेदी, सुनीता गुप्ता समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
उधर, बबेरू क्षेत्र के परसौली न्याय पंचायत में संकुल स्तरीय नामांकन मेला के साथ रैली निकाली गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोर्रा बुजुर्ग प्रधानाचार्य नईम खान की अध्यक्षता में अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने का संदेश दिया गया। रामबली सिंह, विनय कुमार, शिवदुलारे, दिरपाल, वेदप्रकाश यादव, बृजेश कुमार, मालती देवी आदि ने संबोधित किया। नवनीत सिंह, संतोष कुमार, प्रभावती, प्रमिला यादव, मूलचंद्र, सुरेंद्र प्रताप, शिवबदन, कमलेश कुमार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय औगासी के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। प्रधान पति तनवीर हुसैन उर्फ मुन्ने खां ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। संकुल प्रभारी जयकरण श्रीवास, प्रधानाचार्य अब्दुल अजीज, सावित्री देवी, महेंद्र कुमार, कल्याण सिंह, समर, फातिमा, राकेश कुमार सिंह, अजहरुद्दीन, कांती देवी आदि मौजूद रहे।
महुआ ब्लाक के गिरवां संकुल में सेवानिवृत्त अपर परिवहन आयुक्त शिव कुमार तिवारी की अध्यक्षता में वक्ताओं ने बच्चों को स्कूल भेजने का संदेश दिया। पूर्व माध्यमिक व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बांसी की छात्राओं ने साक्षरता गीत गाया। प्रधानाध्यापक वंदना, चंदन गुप्ता, शोभा हेनरी, पूनम रानी, अखिलेश निगम, सुमन शुक्ला, सुधा सिंह, साधना श्रीवास्तव, अर्चना तिवारी, राघव प्रसाद, नीरज पांडेय, जीतेंद्र सिंह, ओंकार शुक्ला, राजाभइया सिंह, राधानाथ पांडेय, चंद्रेश त्रिपाठी, शीला बौद्ध, रामकिशोर साहू, वर्मप्रकाश पांडेय समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। संकुल प्रभारी वासुदेव याज्ञिक ने आभार जताया। संचालन शारदा प्रसाद और शालिनी त्रिपाठी ने किया। मुरवां संकुल में ग्राम प्रधान रामबहोरी ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। शिक्षिका अर्चना, गार्गी नेगी समेत शिक्षक व शिक्षामित्र मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक मजहर अली व चंद्रमुखी ने संचालन किया।