{"_id":"82286","slug":"Banda-82286-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा
Banda
Updated Wed, 20 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चेकिंग के नाम पर बाइक सवार युवक को पकड़कर सिपाहियों ने पीट दिया और बोलेरो में बैठकर निकल गए। पुलिस अधीक्षक से शिकायत पर उन्होंने एएसपी को जांच के आदेश दिए हैं। वरिष्ठ पत्रकार अशोक निगम का पुत्र देवेंद्र मंगलवार को सुबह बाइक पर अपने किरन कालेज चौराहा स्थित घर से छावनी गया था। लौटते समय बोलेरो जीप पर सवार पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया और बाइक के कागजात मांगे। देवेंद्र ने कागजात दिखा दिए लेकिन सिपाहियों ने उसे पांच-छह थप्पड़ जड़ दिए और बेइज्जत करके बोलेरो पर बैठकर चले गए। पत्रकारों ने एसपी से मिलकर दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा और कार्रवाई की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन