{"_id":"80518","slug":"Banda-80518-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदौसा डकैती में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदौसा डकैती में गिरफ्तार
Banda
Updated Thu, 07 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा/बदौसा (बांदा)। पहली जून को बदौसा कसबे में पड़ी डकैती के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए ढाई हजार रुपए बरामद करने का दावा किया है। हालांकि पुलिस इस मामले को चोरी बता रही है।
बदौसा निवासी शंकरलाल सोनी के घर पर कई अज्ञात बदमाशों ने 11 हजार रुपए नकद और कुछ सामान लूट लिया था। मारपीट में गृह स्वामी दंपति घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले को चोरी में दर्ज किया। अब तक कोई गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को बांदा में व्यापारी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लुटेरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। अंतत: अगले ही दिन पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। बदौसा थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गश्त के दौरान रात में दुबरिया गांव निवासी पप्पू उर्फ सीटी पुत्र शमसुद्दीन को रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक पप्पू ने खुलासा किया है कि घटना में उसके साथ शीलू उर्फ नब्बू पुत्र जमाल (दुबरिया), जमील पुत्र गफूर (दुबरिया) और कल्लू उर्फ बाकर (दुबरिया) भी शामिल थे। तीनों के हिस्से में लूट के 28-28 सौ रुपए आए थे। गृह स्वामी के लात मारने से पप्पू लोहे की अलमारी से भिड़ गया जिससे उसके चेहरे पर चोट आई। पुलिस ने एक गमछा भी बरामद बताया है। जिसे कल्लू उर्फ बाकर का बताया है। क्षेत्राधिकारी कृष्णचंद्र सिंह भी खुलासे के समय उपस्थित रहे।