{"_id":"76820","slug":"Banda-76820-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल गेट पर ही भिड़ीं मां-बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल गेट पर ही भिड़ीं मां-बेटी
Banda
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
dlअमर उजाला ब्यूरो
बांदा। पति की पैरवी कर रही मां और प्रेमी की पैरोकारी कर रही बेटी जेल के सामने आपस में ही भिड़ गईं। उनमें जमकर मारपीट हुई। जेल की महिला बंदीरक्षकों को उन्हें काबू करने में पसीने छूट गए। बाद में इन दोनों की मुलाकात पर्चियां खारिज कर दी गईं। महिला न पति से मिल पाई और बेटी भी प्रेमी से मुलाकात न कर सकी।
चित्रकूट जनपद के उपरौली गांव की रीता देवी का पति नत्थू दुराचार के मामले में जेल में बंद है। दुराचार का आरोप किसी और ने नहीं बल्कि उसकी सौतेली बेटी ने ही लगाया था। उधर, बेटी का प्रेमी अपहरण में जेल भुगत रहा है। नत्थू ने अपनी इस बेटी को भगा ले जाने वाले प्रेमी पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को नत्थू की पत्नी रीता अपने पति से और पुत्री अपने प्रेमी से मिलने के लिए आईं। जेल परिसर में दोनों का आमना-सामना हो गया। रीता ने बेटी से अपने पति पर दुराचार का थोपा झूठा मुकदमा वापस लेने को कहा। उधर, बेटी ने प्रेमी पर लगाया गया अपहरण का मुकदमा वापस लेने की शर्त रखी।
कहासुनी बढ़ गई तो दोनों एक-दूसरे पर पिल पड़ीं। गुत्थम-गुत्था शुरू हो गई। बाल पकड़कर एक-दूसरे को गिरा दिया। यह देख तमाशाइयों की भीड़ लग गई। जेल अधिकारी भी आ गए। बाद में जेल की महिला बंदीरक्षकों को तलब कर लिया गया। महिला बंदीरक्षकों ने दोनों को काबू में किया। जेल अधिकारियों ने दोनोें की ही मुलाकात पर्चियां खारिज कर दीं। नतीजे में पत्नी पति से और बेटी प्रेमी से नहीं मिल पाई।