{"_id":"76300","slug":"Banda-76300-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में एलआईसी एजेंट का अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में एलआईसी एजेंट का अपहरण
Banda
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। पुलिस अधीक्षक आवास के नजदीक बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने बीमा अभिकर्ता सहायक को अगवा कर लिया। चार घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
घटना बृहस्पतिवार की शाम करीब 5:30 बजे की है। जरैली कोठी निवासी वीरेंद्र यादव (28) पुत्र रामकिशन घर से निकलकर कहीं जा रहा था। जीआईसी के पास बोलेरो पर सवार आधा दर्जन लोगों ने उसे जबरन जीप में डाल लिया और डीएम कालोनी रोड की तरफ भाग निकले। राहगीरों ने घटना की सूचना अपहृत के बड़े भाई को दी। सरेशाम अपहरण की सूचना मिलते पुलिस हरकत में आ गई। नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि मामला संदिग्ध है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जानकारी हुई है कि बदमाशों ने अभिकर्ता से कहा कि उसे उसके पिता के पास लिए जा रहे हैं।