{"_id":"76296","slug":"Banda-76296-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमटी फूंकने पर गुलाबी गैंग का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमटी फूंकने पर गुलाबी गैंग का प्रदर्शन
Banda
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पड़ोसी पर गुमटी फूंक देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित की पैरोकारी में गुलाबी गैंग ने प्रदर्शन किया। मामले की जांच और मुकदमे की मांग पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मर्दन नाका (लोहार तलैया) निवासी मुबारक अली ने अर्जी दी कि रामलीला मैदान में गुमटी रखकर वह लोहे के बर्तन की रिपेयरिंग और लकड़ी का काम करता था। किसी ने गुमटी में आग लगा दी। सब कुछ खाक हो गया। बाद में बाद में एक पड़ोसी की पत्नी ने स्वीकारा कि आग उसने लगाई है। साथ ही धमकी दी कि घर में भी आग लगा देगी। थाने में शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। मुबारक की पैरोकारी में गुलाबी गैंग की दर्जनों महिलाओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन