{"_id":"75367","slug":"Banda-75367-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के लिए अभियान
Banda
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। जनक्रांति संघर्ष समिति ने तिलौसा अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए जन सहयोग अभियान शुरू किया है। सरकारी सहायता को नाकाफी बताते हुए पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन प्रदेश प्रमुख राकेश कुमार गुप्ता लल्ला व कार्यक्रम प्रभारी संतोष यादव ने कहा है कि जन सहयोग से खाद्य सामग्री व धनराशि इकट्ठा करने के लिए 8 मई तक अभियान चलाया जाएगा। इकट्ठा धनराशि अग्निपीड़ित परिवारों में बांटी जाएगी। व्यवस्था के लिए कोर कमेटी गठित की गई है। इसमें कोष प्रमुख मुन्नीलाल गुप्ता के साथ संतोष यादव, शिवप्रकाश पटेल, इंद्रजीत विश्वकर्मा, श्रीराम गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल, राजेश सिंह, द्वारिका गुप्ता, राकेश सविता, बृजेश श्रीवास्तव, महेश चौरसिया व राजकिशोर यादव शामिल हैं।
निर्माण सेना ने बांटे अग्नि पीड़ितों को कपडे़
बांदा। बबेरू क्षेत्र के तिलौसा गांव में अग्नि पीड़ितों को बुंदेलखंड नवनिर्माण सेना ने कपड़ा बांटे। लगभग डेढ़ सैकड़ा महिलाओं और बच्चों को राहत मिली। शुक्रवार को सेना प्रमुख रवि श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंचे जत्थे ने तिलौसा गांव पहुंचकर ग्रामीणों की मदद की। साथ ही मांग की कि शासन की ओर से पीड़ितों को कम से कम पांच लाख रुपए की मदद दी जाए ताकि वह पुन: आबाद हो सकें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सौखीलाल सहित सेना पदाधिकारी रवींद्र नाथ, शंकरलाल श्रीवास्तव, रोहित सिंह, रत्नेश कुमार गुप्ता, दीपक अवस्थी, आशीष द्विवेदी, अरूण शुक्ला, फैजान अली वारसी, संदीप त्रिपाठी, दिलीप, शरद गौतम, राजेंद्र राजपूत, राजेश शिवहरे, रणजीत गुप्ता, पूर्व प्रधान उत्तम सिंह, रामचंद्र आदि उपस्थित रहे।