फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बसपा से निकाले गए बृजेश

बसपा से निकाले गए बृजेश

Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बसपा सामाजिक भाईचारा प्रजापति समाज अध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रहे बृजेश कुमार प्रजापति को बसपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। गौरतलब है कि उन्हें पिछले विधान सभा चुनाव में तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र से बसपा ने प्रत्याशी भी घोषित किया था। बाद में टिकट वापस ले लिया गया था। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने का आरोप है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा ने पार्टी के केंद्रीय यूनिट के निर्देशों का हवाला देकर मंगलवार को शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि बृजेश कुमार प्रजापति को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण पार्टी से निष्कासित किया जाता है। निष्कासन में कोई अन्य ब्योरा नहीं दिया गया है। गौरतलब है कि बृजेश कुमार को बसपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाकर लालबत्ती दी गई थी। उन्हें तिंदवारी विधान सभा क्षेत्र से चुनाव के एक वर्ष पूर्व प्रत्याशी भी घोषित किया था। लेकिन चुनाव से कुछ पहले प्रजापति का टिकट वापस लेकर अच्छेलाल निषाद को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। उधर, अपने निष्कासन पर बृजेश कुमार प्रजापति ने हैरत जताई है। उन्होंने कहा कि वह बसपा के सच्चे सिपाही हैं।
विज्ञापन

बसपा के मिशन को आगे बढ़ाते और मजबूत बनाते रहेंगे। जन्मजात बसपाई हैं। आगे भी रहेंगे। श्री प्रजापति ने कहा कि उनका निष्कासन व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कुछ लोगों ने कराया है। फिलहाल वह बाहर हैं। निष्कासन संबंधी कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed