{"_id":"74796","slug":"Banda-74796-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा सौ परीक्षक नदारद, 75 हजार कापियां जंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवा सौ परीक्षक नदारद, 75 हजार कापियां जंचीं
Banda
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में परीक्षकों की गैरहाजिरी बरकरार है। कार्रवाइयों की धौंस-धमकी उन पर कोई असर नहीं डाल रही। अब तक पांच दिनों के मूल्यांकन में 75 हजार से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक गीता अग्निहोत्री ने मूल्यांकन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया और परीक्षकों को खबरदार किया कि मूल्यांकन में लापरवाही करके बच्चों का भविष्य न बर्बाद करें।
सोमवार को जीआईसी में इंटर के मूल्यांकन में 69 परीक्षक अनुपस्थित रहे। यहां सोमवार को 10 हजार 220 कापियां जांची गईं। इन्हें मिलाकर अब तक 32 हजार 300 कापियां जांची जा चुकी हैं। उधर, आदर्श बजरंग इंटर कालेज में हो रहे हाईस्कूल परीक्षा के मूल्यांकन में 60 परीक्षक गैरहाजिर रहे। यहां 11 हजार 444 कापियां जांची गईं। अब तक यहां 42 हजार 983 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा कर लिया गया है। उधर, संयुक्त शिक्षा निदेशक गीता अग्निहोत्री ने आदर्श बजरंग इंटर कालेज में निरीक्षण के दौरान परीक्षकों को निर्देश दिया कि मूल्यांकन में कोताही न बरतें। बच्चों के भविष्य का सवाल है। कुछ परीक्षकों द्वारा अंकों में गलत जोड़ पर श्रीमती अग्निहोत्री ने उसे दुरुस्त कराया। कोठार का भी निरीक्षण किया।