{"_id":"74794","slug":"Banda-74794-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी नहाने गया किशोर डूब कर मरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी नहाने गया किशोर डूब कर मरा
Banda
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की केन नदी में डूबकर मौत हो गई। लाश तलाश करने में गोताखोरों को करीब आधा घंटा मशक्कत करना पड़ी। पंचनामा भरकर लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है।
घटना मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव की है। रविवार को दोपहर फूलचंद्र का 13 वर्षीय पुत्र चुन्नू अपने कुछ साथियों के साथ गांव के नजदीक स्थित केन नदी नहाने गया था। सभी नदी में नहा रहे थे। इसी बीच चुन्नू गुम हो गया। साथियों को सुध आई तो उसकी तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिला। उसके कपड़े नदी किनारे रखे थे। साथियों ने घरवालों को खबर दी। परिजनों ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। तकरीबन आधा घंटे बाद पानी में डूबा चुन्नू का शव बाहर निकाला गया। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था। एक दूसरी घटना में गिरवां क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में कमलेश की डेढ़ वर्षीय पुत्री रश्मि ने खेल-खेल में मिट्टी का तेल पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।