{"_id":"41-208248","slug":"Banda-208248-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की खुद ही गढ़ी थी कहानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की खुद ही गढ़ी थी कहानी
Banda
Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। सप्ताह भर पूर्व अपह्रत युवा अतर्रा डिग्री कॉलेज का स्नातक छात्र शनिवार को सकुशल घर लौट आया। पिता ने बताया कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण की कहानी बनाई थी। पुलिस का दबाव बढ़ने और पकड़े जाने के डर से वह वापस घर आ गया। गोपाल नगर निवासी टीचर अनिल कुमार का पुत्र सौरभ सिंह उर्फ नंदू (19) अतर्रा पीजी कॉलेज में बीएससी कृषि प्रथम वर्ष का छात्र है। बीते 20 नवंबर को वह सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकला तो फिर वापस नहीं आया। पिता ने कोतवाली में अपहरण की तहरीर दी। उसी दिन शाम को लोधियाना के मोबाइल नंबर से नौ लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस युवक की तलाश में लग गई। करीब नौ दिन के बाद शनिवार को सौरभ घर लौटा। पिता ने बताया कि अनिल परिजनों को परेशान करने के मकसद से दोस्तों के यहां लोधियाना चला गया। वहीं से यह कहानी गढ़ी। फिलहाल वह सहमा हुआ है। ब्यूरो
विज्ञापन