{"_id":"41-207598","slug":"Banda-207598-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर स्टेशन के सामने दो दुकानें खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर स्टेशन के सामने दो दुकानें खाक
Banda
Updated Wed, 26 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। फायर स्टेशन की नाक तले मंगलवार को देर शाम पुराने टायरों की दुकान में भीषण आग लग गई। चंद मीटर दूर फायर स्टेशन से अग्निशमन वाहनों को आने में तकरीबन आधा घंटा लग गया। तब तक आग ने विकराल रूप से लिया और दो दुकानों को खाक कर दिया। बाद में फायर कर्मियों ने नजदीक खड़ी दो बसों को जलने से बचा लिया। अलीगंज निवासी मोहम्मद छोटा की फायर स्टेशन के सामने प्राइवेट बस स्टैंड के पास पुराने टायर की दुकान में यह अग्निकांड मंगलवार को रात करीब 8 बजे हुआ। नजदीक रखी पेंटर की गुमटी भी खाक हो गई। दुकान मालिक के मुताबिक लगभग डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आरोप लगाया कि आग लगाई गई है। पिछले वर्ष भी उसकी दुकान में आग लगाई गई थी। देर रात तक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन