फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   गुम हो गए एक लाख आधार कार्ड

गुम हो गए एक लाख आधार कार्ड

Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कंपना द्वारा बनाकर नागरिकों को भेजे गए करीब एक लाख आधार कार्ड गुम हो गए। कंपनी ने इसके लिए डाक विभाग को जिम्मेदार बताया। उधर, डाक विभाग का कहना है कि जो भी आधार कार्ड उसे सौंपे गए हैं, उनका वितरण किया जा चुका है। हालांकि नाम, पता सही न दर्ज होने पर प्रधान डाकघर में हजारों आधार कार्ड धूल फांक रहे हैं। कंपनी द्वारा बंगलुरु से साधारण डाक से भेजे कार्डों का डाक विभाग के पास कोई लेखा-जोखा नहीं है।
विज्ञापन

जिले में पिछले वर्ष से चल रही आधार कार्ड जारी करने की योजना फ्लाप साबित हो रही है। शासन ने पहले लखनऊ की बेदाबाग कंपनी को जनपद में आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कंपनी ने करीब एक लाख 80 हजार आधार कार्ड जारी किए। साल भर पूर्व जारी हुए आधार कार्ड अभी तक लोगों के घर नहीं पहुंचे। हेड पोस्ट आफिस और क्षेत्रीय डाकखाने में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल पा रही है। कंपनी का दावा है कि अभी तक दो लाख से ज्यादा कार्ड जारी किए गए हैं लेकिन करीब एक लाख से ज्यादा कार्ड कहां गुम हो गए, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। जसपुरा और पैलानी क्षेत्र में एकाध कैंप लगाने के बाद कंपनी और कर्मचारी गायब हैं। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग भटक रहे हैं।
विज्ञापन

जितने आए बांट दिए गए : डाक अधीक्षक
‘बंगलुरू से साधारण डाक से आधार कार्ड आ रहे हैं। अभी तक कितने आए और कितने कार्डों का वितरण हुआ है? इसका उनके यहां कोई लेखा-जोखा नहीं है। जितने आते जा रहे हैं, उन्हें घर-घर बांटा जा रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएस पाल, डाक अधीक्षक।
घर-घर पहुंचाना डाक विभाग का काम
बेदाबाग कंपनी जिला प्रबंधक अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि उनकी कंपनी ने करीब एक लाख 90 हजार आधार कार्ड जारी किए हैं। वितरण में क्या गड़बड़ी हो रही? अब तक कितने लोगों के कार्ड बनकर पहुंचे हैं? उन्हें जानकारी नहीं है। उधर, दूसरी कंपनी के प्रबंधक एएल मौर्य के मुताबिक दो माह में करीब 50 हजार आधार कार्ड जारी किए हैं। छह माह के अंदर ये घर-घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed