फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   आज से बनवाएं नए वोटर कार्ड

आज से बनवाएं नए वोटर कार्ड

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Banda
Banda Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बांदा। विधान सभा फोटोयुक्त वोटर लिस्टों का संक्षिप्त पुनरीक्षण बुधवार (15 अक्तूबर) से शुरू हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए पहली जनवरी 2015 को आधार तिथि बनाया है। अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक में आयोग द्वारा घोषित पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया।
विज्ञापन

पहली जनवरी 2015 को 18 वर्ष उम्र पूरी कर लेने वालों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। वोटर लिस्टों का प्रकाशन 15 अक्तूबर को होगा और उसी दिन से 10 नवंबर तक दावे व आपत्तियां दी जा सकेंगी। 19 अक्तूबर और 2 नवंबर को सभी मतदेय स्थलों में दावे और आपत्तियां लेने का विशेष अभियान होगा। 20 नवंबर को इनका निस्तारण और 5 जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। मतदेय स्थलों पर बूथ लेबिल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। 17 और 30 अक्तूबर को वार्डों और गांवों में बैठकें करके वोटर लिस्टें पढ़कर सुनाई जाएंगी और दावे व आपत्तियां ली जाएंगी। कहा गया है कि आवेदन का प्रारूप तहसीलदार कार्यालय और मतदेय स्थलों पर नियुक्त आफीसर व बीएलओ से मुफ्त मिलेंगे। छपे हुए फोटो स्टेट और साइक्लोस्टाइल फार्म भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। प्रारूप-6 भरकर नाम शामिल करने को आवेदन किया जा सकेगा। प्रारूप-7 में मतदाता सूची में दर्ज नाम को अपमार्जित कराया जा सकेगा। प्रारूप-8 के जरिए दर्ज नाम की अशुद्धि दुरुस्त कराई जा सकेगी। प्रारूप-8क में आवेदन करके नाम किसी और लिस्ट में स्थानांतरित करने के लिए आवेदन होगा। बांदा में 1229 मतदेय स्थल और 806 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed