फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   रंगोली में शबीना, पेंटिंग में आशा अव्वल

रंगोली में शबीना, पेंटिंग में आशा अव्वल

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Banda
Banda Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। मढ़ीदाई मंदिर में प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए गए। उधर, अद्भुत शिव मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने मनमोहक रंग भरे। रंगोली में शबीना और पेटिंग में आशा अव्वल रहीं।
विज्ञापन

रविवार को रंगोली प्रतियोगिता में 91 छात्राएं शामिल हुईं। सबसे आकर्षक रंगोली सजाने में शबीना को पहला स्थान मिला। आरती उपाध्याय दूसरे व शालिनी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में ज्योति सोनी, अनुराधा गुप्ता, प्रमिला देवी, संध्या श्रीवास्तव, राजा सिंह शामिल रहीं। चित्रांशी जनहित प्रशिक्षण संस्थान ने शबीना, आरती व शालिनी को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रताप सिंह सचान व संगीता गुप्ता ने छात्राओं के हुनर की सराहना की। व्यवस्था समिति में चंद्रमोहन श्रीवास्तव, नीलू रस्तोगी, उमेश श्रीवास्तव, गुलाब उपाध्याय, अवधेश सिंह पटेल, सुनील कुमार, कंपोटर महराज, प्रताप नारायण व पंकज शर्मा शामिल रहे। उधर, अद्भुत शिव मंदिर मेें आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 65 छात्राओं ने भागीदारी की। आशा ने प्रथम और संध्या व शैलजा ने दूसरा व तीसरा स्थान पाया। मुख्य अतिथि चंद्रपाल कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि रामफल त्यागी ने उन्हें पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की निर्णायक सीमा श्रीवास्तव व माया गुप्ता रहीं। प्रबंधक शिव विलास समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed