{"_id":"41-184192","slug":"Banda-184192-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी और हैंडबाल के नतीजे का ऐलान नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी और हैंडबाल के नतीजे का ऐलान नहीं
Banda
Updated Tue, 03 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। 18वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी व हैंडबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ी पुलिस कर्मियों में जबरदस्त जोश रहा। मेजबान सहित पांच जनपदों की टीमों ने इसमें प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले मंगलवार को होंगे।
सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में इलाहाबाद जोन द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता की शुरूआत पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा और अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके की। हॉकी व हैंडबाल में पहला मुकाबला इलाहाबाद व कौशांबी के बीच हुआ। इसके बाद बांदा, चित्रकूट, महोबा जनपदों के बीच भी मुकाबले हुए। लेकिन पुलिस अधिकारियों की अनदेखी से प्रतियोगिता महज औपचारिकता में निपटाई जा रही है। देर शाम तक नतीजा घोषित नहीं किया गया। इस बाबत क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह का कहना था कि वह इसके प्रभारी नहीं हैं और न ही वह कुछ बता सकेंगे। पुलिस लाइन प्रतिसार निरीक्षक बैजनाथ ने कहा कि उन्हें परिणाम की कोई जानकारी नहीं है। पांच जनपदों के बीच मुकाबले हुए हैं। मंगलवार को भी इन्हीं जनपदों की टीमों के बीच फाइनल मुकाबले होंगे।