{"_id":"41-181570","slug":"Banda-181570-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्यु बलखड़िया ने मजदूरों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्यु बलखड़िया ने मजदूरों को पीटा
Banda
Updated Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथ वसूली न होने पर संपर्क मार्ग का निर्माण बंद कराया
कमीशन दिए बगैर काम शुुरू नहीं कराने की चेतावनी दी
दो बाइक सवारों पर भी टूटा बलखड़िया गैंग का कहर
बदौसा। दस्यु सरगना बलखड़िया गैंग ने चौथ वसूली न होने पर पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई जा रही फतेहगंज-रसिन संपर्क मार्ग पर दिनदहाड़े धावा बोलकर कई मजदूरों को बंदूकों की बटों और लाठी-डंडों से पीट कर बेदम कर दिया। कमीशन दिए बगैर काम कराने पर ठेकेदार को गोली मारने की चेतावनी दी है। गिरोह ने इसी के फौरन बाद मार्ग से गुजर रहे दो बाइक सवारों की भी जमकर धुनाई की। एक घंटा तक कहर बरपाने के बाद दस्यु दल जंगल की तरफ कूच कर गया।
रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे नाव से रसिन बांध पार करने के बाद दस्यु सरगना स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया फतेहगंज-रसिन संपर्क मार्ग आ धमका। उसके साथ असलहों से लैस 14 डकैत थे। मजदूरों से ठेकेदार के बारे में पूछा। मजदूरों ने अनभिज्ञता जताई। इस पर नाराज बलखड़िया ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ा कर बंदूकों की बटों और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। कुछ मजदूर जान बचाकर भाग निकले। मजदूरों से कहा कि अब यहां काम तभी शुरू होगा तब ठेकेदार उसे कमीशन पहुंचा देगा। बिना कमीशन काम शुरू होने पर वह गोली मार देगा। इसी दौरान दो बाइक सवारों को डकैतों ने रोक लिया और उनके नाम पूछा। दोनों बाइक सवारों को भी डकैतों ने जमकर पीटा और किसी से कुछ न बताने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। करीब एक घंटा रुकने के बाद बलखड़िया अपने साथियों के साथ नाव से बांध पार करने के बाद जंगल की ओर निकल गया।
डकैतों की चेतावनी का असर यह रहा कि सोमवार को संपर्क मार्ग निर्माण में लगे मजदूरों नदारद रहे। रसिन बांध का कोई भी कर्मचारी नजर नहीं आए। डकैतों के कहर का शिकार हुए मजदूर घरेलू इलाज कर रहे हैं। उधर, भरतकूप चौकी प्रभारी केपी सिंह ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया। कहा कि मजदूरों या सिंचाई विभाग कर्मचारियों ने उन्हें सूचना नहीं दी। तहरीर मिली तो वह मुकदमा दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
‘मैन पावर’ और ‘फायर पावर’ में सशक्त है गिरोह
बांदा। ददुआ, ठोकिया और रागिया के सफाए के बाद अब दस्यु सरगना स्वदेश पटेल उर्फ बलखड़िया दो सूबों की पुलिस के लिए चुनौती बना है। यूपी और एमपी पुलिस ने उस पर साढ़े सात रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पाठा के बीहड़ों में ‘मैन पावर’ और ‘फायर पावर’ में गिरोह सबसे मजबूत है।
बलखड़िया अपने गुरु अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया के रास्ते पर चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि बलखड़िया गिरोह में करीब डेढ़ दर्जन स्थाई सदस्य हैं। इनमें ज्यादातर पर ईनाम घोषित है। देशी और विदेशी असलहों से लैस हैं। ठोकिया द्वारा तैयार किया गया यह गिरोह बेहद शातिर और बेरहम है। 18 मार्च 2009 को मध्य प्रदेश के बिछियनपुरवा गांव में धावा बोल कर मकान के दरवाजे बंद कर चारों ओर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। इस घटना में 12 लोग जिंदा जल मरे थे। लोकसभा चुनाव के दौरान तमाम गांवों में ग्रामीणों को बेरहमी से पीटने के बाद एक विशेष दल के पक्ष में वोट देने का फरमान सुनाया था। यूपी-एमपी पुलिस और एसटीएफ कई साल से इस गिरोह के सफाए में लगी है। अभी सफलता हाथ नहीं लगी है।