फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   खेत देखने के बाद किसान का हार्ट फेल

खेत देखने के बाद किसान का हार्ट फेल

Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
Banda
Banda Updated Tue, 25 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। जून माह में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे किसान की फसल देखने के बाद दिल के दौरे से मौत हो गई। उस पर बैंक और साहूकारों का लगभग डेढ़ लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन

घटना सुनहुली गांव की है। 45 वर्षीय शिवचंद्र पटेल ने अपनी 9 बीघा जमीन में गेहूं और चने की बुआई की थी। बारिश और ओलावृष्टि से फसल मटियामेट हो गई। उधर, शिवचंद्र ने अपनी बड़ी बेटी रूबी की शादी जून में तय कर दी थी। इसकी तैयारियां चल रही थीं। फसल चौपट होने के बाद शिवचंद्र तनाव में था। पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि सोमवार को सुबह खेत से लौटने के बाद शिवचंद्र ने उससे चिंता जताई कि बेटी की शादी के लिए इंतजाम कैसे होगा ? खेत में कुछ नहीं बचा है। बैंक और साहूकारों के कर्ज अदायगी पर भी वह परेशान हुआ। कुछ ही देर में उसे दिल का दौरा पड़ा और उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड से 80 हजार और साहूकारों से 65 हजार रुपए कर्ज ले रखा था। घर में मवेशियों के लिए भूसा तक नहीं बचा। गायत्री देवी ने बताया कि उसने अपनेे मायके से भूसा मंगाया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed