{"_id":"41-157060","slug":"Banda-157060-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी लाइन जोड़ने से सपाई ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी लाइन जोड़ने से सपाई ने रोका
Banda
Updated Thu, 31 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तीन दशक से भी ज्यादा पुरानी हाईटेंशन लाइन टूट जाने पर सपा नेता ने अपने प्लाट की सुरक्षा को खतरा बताते हुए लाइन जोड़ने से रोक दिया है। नतीजतन 24 घंटे से जारी फीडर ठप पड़ा है। लगभग एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बंद है।
तिंदवारी रोड पर सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मंडी समिति के पास लगभग 35 वर्ष पूर्व 11 हजार वोल्ट की लाइन खींचकर जारी फीडर बनाया गया था। एचटी लाइन के नीचे अब सपा नेता का प्लाट हो गया है। सोमवार की शाम एचटी लाइन टूट गई। तार सपा नेता के प्लाट में आकर गिरे। लाइन टूटने से जारी फीडर बंद हो गया। इससे जुड़े पचनेही, महोखर, जमरेही, पल्हरी, अरबई, गुरेह, सहेवा और चिल्ली इत्यादि गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे से इन गांवों की बिजली सप्लाई ठप है। टूटी लाइन दुरुस्त करने बिजली कर्मचारी गए तो सपा नेता ने उन्हें रोक दिया। कहा कि उनकी जमीन के ऊपर तार नहीं खिचेंगे। कहीं और से तार खींचे जाएं। नतीजतन टूटी लाइन नहीं जोड़ी जा सकी। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खामोश हैं।
बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी ने बताया कि काफी समझाने के बाद भी सपा नेता राजी नहीं हुए, इसलिए लाइन नहीं जोड़ी जा पा रही। एसडीओ के मुताबिक सपा नेता ने बिजली कर्मियों को भगा दिया है। सपा नेता का वहां मोटर का शोरूम खुला है। एसडीओ ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
उधर, शोरूम प्रबंधक नीलू निगम ने बताया कि शोरूम के ऊपर हाईटेंशन लाइनों का जाल बिछा है। सोमवार को शाम एक लाइन टूटने से कंपनी के एमडी प्रशांत सिंह, रामकिशोर, देवेंद्र और राममिलन बाल-बाल बच गए। वहां खड़े वाहनों में भी आग लग सकती थी। प्रबंधक ने कहा कि बिजली विभाग अधिकारी शोरूम की भूमि से हटकर खंभे लगवाएं और लाइन खिंचवाएं।