फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   केंद्रीय नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति पुनर्गठित

केंद्रीय नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति पुनर्गठित

Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
Banda
Banda Updated Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बांदा। केंद्रीय नवदुर्गा पूजा महोत्सव समिति का नए सिरे से चुनाव किया गया है। भाजपा नेता पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे प्रमुख संरक्षक और बसपा नेता दिनेशचंद्र शुक्ल (लाला) अध्यक्ष चुने गए हैं। 21 संरक्षक, 10 उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और सात संगठनमंत्री भी चुने गए।
विज्ञापन

शनिवार को महेश्वरी देवी मंदिर परिसर में चारूचंद्र खरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। संरक्षकों में वैश्य राजकुमार राज, संतोष कुमार गुप्ता, सत्तीदीन शिवहरे, प्रकाश साहू, राजेश द्विवेदी, नरेंद्र सिंह नन्ना, आशुतोष मिश्र, रामसेवक गोस्वामी, गोपालचंद्र अवस्थी, मनोज जैन, वीरेंद्र साक्षी, विष्णु गुप्ता, कमलेश गुप्ता, द्वारिका सोनी, महाराज नारायण द्विवेदी, ज्वाला प्रसाद गुप्त, प्रभाकर अवस्थी, श्यामप्रकाश ओमर, संतोष ओमर, नारायण प्रसाद धुरिया और रवि प्रकाश चेपू शामिल हैं। महामंत्री पद के लिए अमित सेठ भोलू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित रमेश त्रिपाठी व शक्ति सिंह चुने गए। शशि भूषण द्विवेदी राजू कोषाध्यक्ष होंगे। उपाध्यक्षों में कल्लू सिंह राजपूत, रामआसरे पप्पू, अरविंद अग्निहोत्री, शिवकुमार बुलट, सत्यप्रकाश, पंकज रैकवार, अशोक गुप्ता राजू, छंगा सिंह, संजय ओमर और शंकरबाबू गुप्त को चुना गया। मंत्री पद में पिंका पांडेय, विजय निगम, मनीष पांडेय, सनी धुरिया, जीतेंद्र राज साहू, संतोष कर्ण, दीपक अवस्थी और मनीष गुप्ता चुने गए। कप्तान सिंह, राजेश गुप्ता, निशांत खैरा, विष्णु गुप्ता, अमित शर्मा, पुनीत सोनी और नईम नेता को संगठन मंत्री चुना गया। मीडिया प्रभारी घनश्याम सिंह राजपूत (बाबूजी) होंगे। बैठक में डा.विजय सिंह चौहान, शिवप्रसाद अवस्थी, पंकज रावत, रवींद्र सिंह, वीरेंद्र सैनी, विनीत राजे, केके शिवहरे, विष्णु सोनी, संत गुप्ता, अनिल शिवहरे, राकेश गुप्ता दद्दू, डा.मनीष गुप्ता, कृष्णगोपाल गुप्ता और शिवपूजन गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

बबेरू। सिद्धपीठ मां मढ़ी दाई दुर्गोत्सव समिति का गठन किया गया। संस्थापक डॉ.सत्यनारायण गुप्ता व अमरलाल श्रीवास्तव, अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता उर्फ पिंटू, प्रबंधक गुलाबचंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अनिल तिवारी, महामंत्री सुनील अग्निहोत्री, संरक्षक श्रीराम गुप्ता, शिवप्रकाश, हरीओम, महेश चौरसिया, रमेश बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन आफ सर्किल आफिसेज (सिंचाई विभाग) के द्विवार्षिक चुनाव में सैय्यद शमसुल हुसैन अध्यक्ष और संतोष चौधरी सचिव व राजबहादुर कुशवाहा कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed