{"_id":"41-152851","slug":"Banda-152851-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित किए गए बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित किए गए बीएलओ
Banda
Updated Sun, 29 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
बबेरू। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए शनिवार को तहसील सभागार में बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। अपर आयुक्त देवीदास ने सभी बीएलओ को मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, हटाने, फोटो प्राप्त करने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने के संबंध में टिप्स दिए। कहा कि वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव के पूर्व सभी बीएलओ मतदाता सूची को पूर्ण कर लें। किसी का भी नाम मतदाता सूची से वंचित न रहे। तहसीलदार लालाराम सिंह, आरके सिंह, रामजियावन, खंड शिक्षा अधिकारी कमासिन कैलाश सिंह, सह समन्वयक केतराम पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन