{"_id":"41-134926","slug":"Banda-134926-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजर्षि टंडन मुक्त विवि की परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजर्षि टंडन मुक्त विवि की परीक्षा कल से
Banda
Updated Mon, 27 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद की परीक्षाएं मंगलवार को अध्ययन केंद्र पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में होंगी। समन्वयक डॉ.एसके त्रिपाठी ने बताया कि पहली पाली सुबह 8 से 11 और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे होगी। परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र विवि वेबसाइट से डाउन लोड कर सकते हैं। केंद्र से संबंधित परीक्षार्थी कार्यालय से प्रवेशपत्र व परीक्षा स्कीम ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा में पाठ्य सामग्री, मोबाइल, गुटखा इत्यादि कोई भी प्रतिबंधित वस्तु नहीं लाई जा सकेगी। किसी परीक्षार्थी के पास यह सामग्री पकड़ी गई तो विश्वविद्यालय परीक्षा नियमों के तहत उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन