{"_id":"41-133359","slug":"Banda-133359-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रीफिलिंग के विरुद्ध इसी महीने से अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रीफिलिंग के विरुद्ध इसी महीने से अभियान
Banda
Updated Fri, 17 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। प्रशासन व पूर्ति विभाग गैस की अवैध रीफिलिंग के खिलाफ जल्द अभियान चलाएगा। पखवारे भर पूर्व जसपुरा में रीफिलिंग के दौरान हुए विस्फोट के बाद पूर्ति मोहकमे की नींद टूटी है। बांदा शहर से लेकर छोटे-छोटे कसबों तक में अवैध रूप से घरेलू गैस रीफिलिंग का कारोबार चल रहा है। घनी आबादी के बीच सालों से चल रहे इस खतरनाक धंधे से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ दिनों पहले कलेक्ट्रेट की नाकतले संकट मोचन मंदिर के पास मारुति कार में गैस रीफिलिंग किए जाते समय आग लग गई थी। नौ मई को जसपुरा में रणधीर सिंह के यहां रीफिलिंग के दौरान हुए विस्फोट से कई लोग घायल हो गए थे। इसी घटना से सबक लेते हुए आपूर्ति विभाग व प्रशासन ने इस गोरखधंधे पर अंकुश लगाने की सुध ली है। उप जिलाधिकारी सदर गिरीश कुमार शर्मा ने बताया कि इसी माह से अभियान शुरू हो जाएगा। उधर, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक बृजेश मिश्रा ने बताया कि यह अभियान अब लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन