फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   बयान से खफा भाजपाइयों ने फूंके पुतले

बयान से खफा भाजपाइयों ने फूंके पुतले

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Banda
Banda Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बांदा। विवादित बयान से खफा भाजपाइयों ने प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के प्रतीकात्मक पुतलों को आग लगा दी। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ ही राष्ट्रपति से मांग की कि गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीली कोठी स्थित भाजपा कार्यालय से भाजपा नेता और कार्यकर्ता दो पुतले लेकर जुलूस की शक्ल में रवाना हुए। चौक बाजार की मुख्य सड़कों से होते हुए दोपहर को जुलूस महेश्वरी देवी मंदिर चौराहे पहुंचा। प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के विरुद्ध नारों की गूंज के बीच दोनों के पुतले आग के हवाले कर दिए। जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने कहा कि गृह मंत्री ने भाजपा और संघ को हिंदू आतंकवादी कहकर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। वोट की राजनीति के तहत गृह मंत्री का यह बयान बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन में विभाग संगठन मंत्री कौशल किशोर, प्रभाकर अवस्थी, जगराम सिंह, बलराम सिंह, राजेश द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, कमलेश श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह परिहार, अशोक पालीवाल, माताबदल, विनय रजक, अजय पटेल, केके महंत, संतू गुप्ता, बलराम सिंह कछवाह शामिल रहे।
विज्ञापन

अतर्रा। भाजपाइयों ने केंद्रीय मंत्री सुशील शिंदे का पुतला फूंका और नारेबाजी की। उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। नगर भाजपा अध्यक्ष राजाराम तिवारी की अगुवाई में विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, संजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। संचालन प्रवीण तिवारी ने किया। रमेश शर्मा, कुंवर प्रकाश सिंह, दुर्गादत्त अवस्थी, विवेक, सुनील खरे, अनिल, द्वारिका, आत्माराम, दानवीर सिंह, भरत कोटार्य, भैरमदीन, कल्लू यादव, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed