{"_id":"41-107133","slug":"Banda-107133-41","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर ट्रक ने छात्रा को रौंद डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर ट्रक ने छात्रा को रौंद डाला
Banda
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। छात्र की मौत के 14वें दिन नेशनल हाईवे फिर एक छात्रा के खून से रंग गया। स्कूल से साइकिल पर घर जा रही आठवीं की छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया। वह ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। उधर, उत्तेजित भीड़ ने पथराव कर ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने लाठियां भांजकर हालात काबू किए।
घटना बृहस्पतिवार को दोपहर अतर्रा चुंगी से कुछ फर्लांग दूर की है। श्याम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 8वीं कक्षा की छात्रा प्रदीपिका (16) पुत्री ताराचंद्र राजपूत साइकिल से बड़ोखर खुर्द अपने घर जा रही थी। पीछे से चावल लादकर अतर्रा की ओर जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। प्रदीपिका ट्रक के पहियों में फंस कर लगभग 10 मीटर दूर तक घिसट गई। खून में लहूलुहान बुरी तरह घायल छात्रा को उसी अवस्था में छोड़कर चालक और क्लीनर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। प्रदीपिका यहां अपने ताऊ डा.कपिल राजपूत के साथ रहती थी। माता-पिता महोबा के नीरतारा गांव में रहते हैं।
उधर, दुर्घटना से नाराज भीड़ ने जाम लगा दिया। नो-इंट्री का पालन न होने पर पुलिस विरोधी नारे लगाए। पथराव कर ट्रक के शीशे चकनाचूर कर दिए। उत्तेजित भीड़ ने ट्रक के पहियों की हवा निकालकर आग लगाने की कोशिश की। तभी पुलिस पहुंच गई। उत्तेजित लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। चूंकि एक पखवारे पूर्व यहां से चंद कदम दूर नेशनल हाईवे पर ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र की मौत हो जाने पर भारी बवाल हुआ था। इसके मद्देनदर घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट जयशंकर दुबे, क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुक्ला (नगर) व सूबेदार सिंह (सदर) भी देर तक जमे रहे।