फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   गोष्ठी में ऋण व विकास की जानकारी

गोष्ठी में ऋण व विकास की जानकारी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Banda
Banda Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों को ऋण और विकास की जानकारी दी गई। डीडीएम ने शंकर बाबा कृषक क्लब व रामजानकी कृषक क्लब सैमरी का उद्घाटन किया। डीडीएम अमलेश कुमार ने सैमरी गांव में हुए कार्यक्रम में किसानों को नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाएं और कृषक विकास के पांच सिद्धांत बताए। अग्रणी बैंक प्रबंधक संतोष कुमार झा ने किसानों को क्रेडिट कार्ड, जेएलजी आदि के बारे में बताया। इलाहाबाद बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान निदेशक केपी दिनकर ने पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार स्थापित करने की जानकारी दी। संस्था प्रतिनिधि रमेश कुमार व उमाशंकर दीक्षित ने भी संबोधित किया। जादूगर आरसी योगा ने जादू के जरिए जीरो बजट खेती व स्वयं सहायता समूहों के बारे में जागरुक किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार, राजा त्रिवेदी (कुलकुम्हारी), अखिलेश, तेज नारायण आदि उपस्थित रहे। संचालन महिला जनशक्ति संस्थान समन्वयक रामकिशोर ने किया।
विज्ञापन

उधर क्षत्रिय महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि 70 फीसदी क्षत्रिय गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहा है। उन्हें अभी भी सामंत कहा जाता है। एक ही देश में धर्म-जाति के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है। संपूर्ण गरीबों के लिए सामान कानून होना चाहिए। जाति के आधार पर धनी संपन्नों को आरक्षण का लाभ देना अनुचित है। गरीब समाज समस्याओं से कराह रहा है। उनकी उपेक्षा हो रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. एसएन सिंह ने समाज से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक में नरेंद्र सिंह परिवार, मंडल संयोजक रघुवीर सिंह, मनमोहन सिंह, शिवविजय सिंह, शिव सिंह, सुखराम सिंह, शंकर सिंह, वंशराज सिंह, मनोहर सिंह, प्रमोद सिंह, ओपी सिंह, पतिराखन सिंह, महेंद्र सिंह,शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed