फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   96 corona patients including 54 detainees in Banda

बांदा में 54 बंदियों समेत 96 कोरोना के नए मरीज

Sat, 05 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
96 corona patients including 54 detainees in Banda
बांदा। कोरोना संक्रमित मरीजों ने शनिवार को पिछले तमाम रिकार्ड तोड़ दिए। एकमुश्त 96 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें सर्वाधिक 54 पॉजिटिव जिला जेल के बंदी हैं। इनके अलावा इंदिरा नगर गली नंबर-2 में 12, फतेहगंज में 6, अतर्रा में 4, राजकीय मेडिकल कालेज, पुलिस कार्यालय में स्थित एलआईयू कार्यालय, गूलरनाका, मटौंध, जल निगम सिविल लाइन, बलखंडी नाका में 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन

अब जनपद में कोरोना से अब तक संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 1048 हो गया है। मौजूदा समय में 230 सक्रिय मरीज हैं। तिंदवारी पीएचसी की टीम ने थाने में जांच की। चार पुलिस कर्मी पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

नरैनी एसडीएम के अर्दली, उसकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी एंटीजन जांच में संक्रमित पाए गए। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। एसडीएम ने बताया कि दो दिन के लिए तहसील बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री जमुना प्रसाद बोस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह पहले से ही बीमार हैं। उन्हें लखनऊ में पीजीआई में भर्ती किया गया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने कामना की है। यह जानकारी लखनऊ से जैद अहमद फारुकी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed