फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   95 village heads will take oath today and tomorrow

95 ग्राम प्रधान आज और कल लेंगे शपथ

Thu, 17 Jun 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
95 village heads will take oath today and tomorrow
बांदा। जिले की असंगठित ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने के बाद अब 95 ग्राम प्रधानों को 18 और 19 जून को शपथ दिलाई जाएगी। जिलाधिकारी ने इसके लिए अलग-अलग सभी ब्लाकों में नोडल अधिकारी नामित किए हैं। इन ग्राम पंचायतों में पहली बैठक 20 जून को होगी। इसमें ग्राम पंचायतों की कई समितियों का गठन के साथ विकास कार्यों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 469 ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधान चुने गए थे। इनमें से 95 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा होने से शपथ व बैठक नहीं हो पाई थी। शेष ग्राम पंचायतों में शपथ और बैठक निर्धारित तिथियों में हो चुकी थी।
विज्ञापन

उधर, बड़ोखर ब्लाक की लुकतरा ग्राम पंचायत में प्रधान की मृत्यु होने से दोबारा चुनाव कराए गए। अब इन ग्राम पंचायतों में उप चुनाव के बाद कोरम पूरा हो गया है। शासन के आदेश पर डीएम ने अलग-अलग विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। यह सभी नोडल अधिकारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व वर्चुअल शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक बिसंडा में तहसीलदार अतर्रा, बड़ोखर में उपजिलाधिकारी बांदा, कमासिन में तहसीलदार बबेरू, बबेरू व नरैनी में उपजिलाधिकारी, महुआ में उपजिलाधिकारी अतर्रा, जसपुरा में तहसीलदार पैलानी, तिंदवारी में उपजिलाधिकारी पैलानी शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण के बाद इन ग्राम पंचायतों में 20 जून को पहली बैठक होगी। इसमें ग्राम पंचायतों की विभिन्न समितियों का गठन करने के साथ ही विकास कार्यों की शुरुआत होगी। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिवों को आदेश दिए कि शपथ ग्रहण पंचायत घर, सामुदायिक भवन में होगा। इसके लिए लैपटाप व इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed