{"_id":"6727ba7c81598bfd1b03d908","slug":"946-poor-daughters-will-get-married-in-a-government-pavilion-banda-news-c-212-1-sknp1008-117611-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सरकारी मंडप में होगी 946 गरीब बेटियों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सरकारी मंडप में होगी 946 गरीब बेटियों की शादी
विज्ञापन
बांदा। सामूहिक विवाह योजना के तहत 946 गरीब बेटियों की शादी के लिए शासन ने बजट जारी कर दिया है। नगर निकायों व ब्लाॅक खंड में सरकारी मंडप के नीचे ब्याह रचाने वाली इच्छुक बेटियों के पंजीयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सामूहिक विवाह योजना के तहत वित्तीय वर्ष के दूसरे चरण के कार्यक्रम में जनपद में 946 गरीब बेटियों की शादी होगी। शासन ने इसके लिए प्रति विवाह 51 हजार के हिसाब से बजट जारी किया है। इसमें 35 हजार रुपये बेटी के खाते में जाएंगे। 10 हजार का दान दहजे दिया जाएगा।
सात हजार से कार्यक्रम में खर्च किए जाएंगे। इसके लिए पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन व मैनुवल आवेदन मांगे गए हैं। समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी ने बताया कि विकास खंड बबेरू, बडोखर खुर्द, कमासिन को 100-100, बिसंडा, जसपुरा, तिंदवारी को 80-80, महुआ, नरैनी को 120-120 जोड़ों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। नगर पालिका व नगर निकायों को 170 जोड़ों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया है। कहा कि जल्द जिलाधिकारी से वार्ता कर सामूहिक विवाह मंडल की तिथि व स्थान का चयन किया जाएगा।