फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सूची में बढ़े 18856 मतदाता

सूची में बढ़े 18856 मतदाता

Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
सूची में बढ़े 18856 मतदाता
बांदा। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची गुरुवार को प्रकाशित कर दी गई। नई सूची में जिले में 18,856 मतदाताओं का इजाफा हुआ है। अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12 लाख 99 हजार 367 हो गई है। प्रकाशित की गई सूची निर्वाचन अधिकारियों के दफ्तरों और बूथों पर एक सप्ताह तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


कई चरणों में मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया गया। निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई तिथि 31 जनवरी को सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 14 हजार 606 मतदाताओं को पहली बार वोट देने का मौका मिलेगा। 18 से 19 वर्ष के इन मतदाताओं के नाम अब सूची में शामिल हुए हैं। पुनरीक्षण अभियान के पूर्व जनपद के चारों विधान सभा क्षेत्रों (बांदा, बबेरू, तिंदवारी, नरैनी) में कुल मतदाताओं की संख्या 12 लाख 80 हजार 511 थी।
विज्ञापन


पुनरीक्षण के बाद यह संख्या बढ़कर 12,99,367 हो गई है। इनमें 7,10,516 पुरुष और 5,88,775 महिला मतदाता हैं। आयुवार मतदाताओं में 18 से 19 के 14,606, 20 से 29 वर्ष के 3,04,033, 30 से 39 वर्ष के 3,64,857, 40 से 49 वर्ष के 2,68,037, 50 से 59 वर्ष के 1,76,014, 60 से 69 वर्ष के 1,02,617, 70 से 79 वर्ष के 45,218 और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 18,364 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने जारी प्रेस नोट में बताया कि 1 जनवरी 2019 की अर्हता के आधार पर तैयार की गई जिले के चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त वोटर लिस्टों की संशोधित सूची निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों और बूथों पर गुरुवार को उपलब्ध करा दी गई है। यहां एक हफ्ते तक लिस्टों का नि:शुल्क निरीक्षण किया जा सकेगा।



सबसे ज्यादा नरैनी में, सबसे कम बांदा क्षेत्र में वोटर
नई मतदाता सूची में सबसे ज्यादा 3,41,957 मतदाता नरैनी विधान सभा क्षेत्र में हैं। दूसरे नंबर पर बबेरू विधान सभा क्षेत्र हैं जहां 3,33,482 मतदाता हैं। तिंदवारी में 3,14,447 और बांदा में 3,09,481 मतदाता हैं। पुनरीक्षण में 18 से 19 वर्ष के नए बने मतदाताओं में नरैनी में 4215, बबेरू में 3743, तिंदवारी में 3427 और बांदा में 3221 मतदाता हैं। पुनरीक्षण के दौरान 12,344 पुरुष और 7631 महिला मतदाताओं के नाम खारिज कर दिए गए। इनमें 8512 मतदाता की मृत्यु हो चुकी है। 8156 मतदाता कहीं बाहर चले गए हैं। 3225 मतदाताओं के नाम दो स्थानों पर लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed