फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   902 students received laptops

902 छात्र-छात्राओं को मिले लैपटॉप

Sat, 24 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 24 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
902 students received laptops
लैपटॉप पाने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

पिछले विधानसभा चुनाव के पूर्व सपा द्वारा मेधावियों को लैपटॉप देने की घोषणा पर अब चुनाव के पूर्व एक बार फिर अमल करते हुए सपा सरकार ने 902 और मेधावियों को लैपटॉप दिए हैं। सपामय सरकारी आयोजन में सपा नेताओं ने ही लैपटॉपों का वितरण किया। इसके पूर्व करीब एक हजार लैपटॉप बांटे जा चुके हैं।  

विज्ञापन


शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में वर्ष 2015 व 2016 में हाईस्कूल तथा इंटर परीक्षा के मेधावियों को लैपटॉप बांटे गए। इनमें यूपी बोर्ड, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सपा विधायक विशंभर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और महासचिव राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, प्रत्याशी हसनुद्दीन सिद्दीकी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि लाखन सिंह आदि ने लैपटॉप वितरण करते हुए सपा सरकार की योजनाएं और उपलब्धियों का बखान किया।
विज्ञापन


सीडीओ आरके सिंह ने कन्या विद्याधन, बेरोजगारी भत्ता आदि कई योजनाओं की जानकारी दी। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने लैपटॉप पाने वाले मेधावियों से कहा कि इसका सदुपयोग करें और जानकारी बढ़ाएं। जिला अर्थ संख्या अधिकारी आरडी यादव ने भी सरकार की योजनाएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2015 में हाईस्कूल के 235 और इंटर के 227 मेधावियों को लैपटॉप दिए गए। वर्ष 2016 में हाईस्कूल के 205 और इंटर के 232 मेधावी छात्र-छात्राओं को यह सौगात मिली। दोनों वर्षों में यूपी बोर्ड के 620, सीबीएसई के 197, मदरसा बोर्ड के 48 और संस्कृत बोर्ड के 47 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए।

लैपटॉप पाकर खिले चेहरे
बांदा। लैपटॉप तो मिल गया पर तमाम मेधावी अभी इसका ककहरा भी नहीं जानते। कुछ मेधावियों ने जल्द ही सीखने की बात कही। हालांकि बोर्ड परीक्षा को मात्र दो माह बचे हैं।
लैपटॉप पाने वाली मदरसा की मेधावी छात्रा आयशा ने 93 फीसदी अंकों के साथ मुंशी (समकक्ष हाईस्कूल) परीक्षा पास की है। उसका कहना था कि लैपटॉप से वह इंग्लिश और हिंदी सहित सामान्य ज्ञान में इजाफा करेगी।


यूपी बोर्ड में 89 फीसदी अंक पाने वाली विप्रांशी ने लैपटॉप से कैरियर बनाने की बात कही। सीबीएसई बोर्ड से हाईस्कूल में 95 फीसदी अंक पाने वाले उत्कर्ष लैपटॉप पाकर बेहद उत्साहित नजर आए। बताया कि उसे लैपटॉप का शौक था। संस्कृत बोर्ड में 76 फीसदी अंक पाने वाले वीर सिंह ने कहा कि पिता किसान हैं। लैपटॉप खरीदने की हैसियत नहीं थी। उसकी मुराद पूरी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed