फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   9 injured in road accidents

सड़क हादसों में 9 घायल

Thu, 05 Sep 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
9 injured in road accidents
बांदा। सड़क हादसों में 9 राहगीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र मुरवल गांव का मुन्ना (40) पुत्र श्रीपाल गुरुवार को सुबह भतीजे को स्कूल छोड़कर वापस आते समय सामने से आ रहे बाइक सवार से टकरा गया। दूसरी बाइक सवार गांव के ही कालका प्रसाद 30 पुत्र संतू , भदुवा 45 पुत्र खदला और गोंदीलाल 22 पुत्र भदुवा भी घायल हुए। मुन्ना को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी आशीष कुमार 29 पुत्र रमेश बुधवार को शाम बाइक पर घर जाते समय रोडवेज बस की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेेत्र के पिपरहरी गांव निवासी विमलेश 30 पुत्र चंद्रपाल बुधवार को शाम बाइक पर पैलानी से गांव आते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के खौंड़ा गांव का अमित कुमार 23 पुत्र श्रवण कुमार बाइक पर तिंदवारी से घर आते समय मवेशी को बचाने में खंती में गिरकर घायल हो गया। उधर बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी साइकिल सवार सदाशिव 25 पुत्र पितवा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार बल्ली (25) पुत्र रच्छन निवासी गड़ांव भी घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed