फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   82,912 calls from call center in two months

कॉल सेंटर से दो माह में की 82,912 कॉल

Sun, 31 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
82,912 calls from call center in two months
बांदा। लॉकडाउन के दौरान जिले में 28 मार्च से शुरू हुए मल्टीपर्पज काल सेंटर/ ट्रैकिंग हब लगातार अपनी सेवाएं अंजाम दे रहे हैं। यहां बाहरी जिलों से आने वाले लोगों की ट्रैकिंग कोरोना पॉजिटिव मामलों की सूचनाएं, राशन वितरण आदि कार्य शामिल हैं। दो माह में 82,912 कॉल की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि डीएम अमित सिंह बंसल के निर्देशन में काल सेंटर/ट्रैकिंग हब में 27 मार्च से पूर्व बाहर से आने वाले 4394 व्यक्तियों की ट्रैकिंग के लिए 12926 कॉल की गई हैं। 27 मार्च के बाद 2671 आए 2671 व्यक्तियों की ट्रैकिंग के लिए अब तक 10,766 कॉल की गई हैं।
विज्ञापन

जिले में पाए गए 23 पॉजिटिव कोरोना मामलों से संबधित 11 प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के घर-घर सर्वे के बाद यहां के नागरिकों से जानकारी के लिए 32045 कॉल की गइं। राशन वितरण से संबधित 710 कोटेदारों को ट्रैकिंग के लिए 7100 कॉल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कंपोजिट कंट्रोल रूम में फोन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए 2523 शिकायतकर्ताओं से बात की गई। जिले के क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके 704 लोगों और बाहरी जिले से आए 126 लोगों को 943 कॉल की गईं।

गांवों के सार्वजनिक क्वारंटीन सेंटरों की ट्रैकिंग में 1676 और होम क्वारंटीन में भेजे गए प्रवासी मजदूरों की ट्रैकिंग को 11,993 कॉल की जा चुकी हैं। ग्राम निगरानी समितियों की ट्रैकिंग के लिए जिले के 470 ग्राम प्रधानों को 2820 कॉल हुए। नगर निगरानी समितियों की ट्रैकिंग में 120 निगरानी समिति के सभी अध्यक्षों को कॉल की गई। बताया कि कॉल सेंटर से अब तक कुल 82,912 कॉल की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed