फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सतापक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया चुनावी शिगूफा

सतापक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया चुनावी शिगूफा

Mon, 07 Jan 2019 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
सतापक्ष ने सराहा, विपक्ष ने बताया चुनावी शिगूफा
बांदा। गरीब सवर्णों को नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण के केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए फैसले पर विपक्षी दलों ने जहां चुनावी शिगूफा बताया है, वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा सरकार के इस कदम को खुले दिल से सराह रहा है। दूसरी तरफ बेरोजगार शिक्षित युवक भी पालों में बंटे हुए हैं। सवर्ण वर्ग ने इसे देर से लिया गया सही फैसला बताया है। पिछड़ा वर्ग के शिक्षित बेरोजगार ने इसे गरीब सवर्णों से छलावा कहा है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार का यह अच्छा फैसला है। सवर्णों में भी गरीब परिवार है। उनमें भी तमाम के पास अपना मकान नहीं है। शिक्षित होने के बाद भी नौकरी नहीं पा रहे। अब ऐसे गरीब सवर्णों को सरकारी सेवा का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी की नजर में केंद्रीय कैबिनेट का फैसला महज जुमलेबाजी और चुनावी शिगूफा है। भाजपा सरकार को गरीब सवर्णों की याद साढ़े चार साल बाद तब आई है जब लोकसभा चुनाव सिर पर हैं। सवर्ण गरीब इस चुनावी हथकंडे से नहीं बहकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला के मुताबिक गरीब सवर्णों को आरक्षण का फैसला भाजपा सरकार की अपनी नाकामियों को छिपाना और सवर्ण गरीबों को लालीपाप देना है। यह निर्णय संविधान की सीमा से बाहर ले जाकर लिया गया है। साढ़े चार साल केंद्र सरकार क्यूं चुप्पी साधे रही।

बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर गयाचरन दिनकर ने कहा कि बसपा पहले से ही गरीब सवर्णों को नौकरियों में 10 फीसदी आरक्षण की मांग कर रही थी, लेकिन यह भाजपा का चुनावी कदम और लालीपाप है। यदि भाजपा सरकार वाकई गंभीर है तो इसे लोकसभा व विधान सभा में पास कराएं।

सवर्ण वर्ग के शिक्षित (बीएससी/बीएड) बेरोजगार सुधीर कुमार गुप्ता (अतर्रा) के मुताबिक सरकार द्वारा गरीब सवर्णों को नौकरी में 10 फीसदी आरक्षण ने यह साबित कर दिया कि गरीब सवर्ण भी हकदार हैं। आरक्षण जाति आधारित नहीं होना चाहिए। हर जरूरतमंद को लाभ मिलना चाहिए।


पिछड़े वर्ग के शिक्षित (एमए/बीएड) बेरोजगार दिनेश कुमार (जरोहरा) का कहना है कि अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिउ आरक्षण लागू होने के बाद भी सरकार उनको नौकरी नहीं दे पा रही। अब यह धोखा सवर्ण गरीबों के साथ होगा। यह सिर्फ चुनाव को देखकर लिया निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed