{"_id":"5b78633242c792466b460d54","slug":"81534616370-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी बहनों की नहर में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरी बहनों की नहर में डूबकर मौत
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने मायके आई विवाहिता बहन और उसकी 13 वर्षीय चचेरी बहन की नहर में डूबकर मौत हो गई। संदिग्ध हालात में नहर किनारे उनकी चप्पलें बरामद होने पर तलाश शुरू की गई। करीब 17 घंटे के बाद तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर दोनों के शव नहर के पानी में पाए गए। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेहंडा गांव की है। यहां की आरती (19) पत्नी पप्पू नरैनी क्षेत्र के रिसौरा गांव में ब्याही है। उसकी शादी एक माह पूर्व हुई थी। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के लिए वह तीन दिन पूर्व मायके बरेहंडा आई थी। शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे वह अपनी छोटी चचेरी बहन संगीता पुत्री बाबादीन वर्मा के साथ खेतों की ओर शौच के लिए गई थी। फिर देर रात तक दोनों वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।
इसी बीच दोनों की चप्पलें और पानी का डिब्बा नहर पटरी में रखा मिला। इसी के बाद उनके डूबने की आशंका जताई गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। अतर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव के कुछ गोताखोरों को नहर में उतार कर तलाश शुरू कराई। देर तक मशक्कत के बाद भी गोताखोरों को कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
देर रात तलाश बंद कर दी गई। शनिवार को सुबह नहर के पास से निकल रहे ग्रामीणों ने आरती का शव पानी में पड़ा देखा। यह घटनास्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर था। इससे इतनी और दूरी पर संगीता का शव भी पानी में पड़ा मिला। आरती के जिस्म में जेवर थे वह भी शव के साथ जिस्म में पहनी अवस्था में मिले। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को शाम यहां दोनों को पोस्टमार्टम हुआ।
तीन घरों से छिन गईं रक्षाबंधन की खुशियां
बांदा। दो मौतों से तीन घरों में रक्षाबंधन की तैयारियां और खुशियां काफूर हो गईं। आरती ससुराल से मायके आकर तीन दिनों से भाई को राखी की तैयारियां कर रही थी। इसी तरह उसकी चचेरी बहन अपने घर में भाई को राखी बांधने के सपने संजाए थी। मगर एक अनहोनी ने तीन घरों में मातमा का माहौल पैदा कर दिया। आरती के मायके और ससुराल में और संगीता के घर में शोक छाया हुआ है। दोहरी मौतों से गांव में भी लोग गमजदा हैं।