{"_id":"5ab291024f1c1b8f778b6baf","slug":"81521651970-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब सुंदरीकरण पर 1.66 लाख का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब सुंदरीकरण पर 1.66 लाख का घोटाला
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। जसपुरा के कलक्टरी तालाब के सुंदरीकरण के नाम पर 1.66 लाख रुपये का दुरुपयोग किया गया। खंड विकास अधिकारी ने अपनी जांच आख्या में यह खुलासा किया है।
मनरेगा उपायुक्त विकास मिश्रा के निर्देश पर जसपुरा बीडीओ ने जसुपरा के तालाबों का सत्यापन किया। रिपोर्ट में बताया कि रामसागर तालाब, बोधी तालाब में मनरेगा से सुंदरीकरण का कोई कार्य नहीं कराया गया। कलक्ट्री तालाब में मनरेगा योजना से वित्तीय वर्ष 2009-10 में माडल तालाब खुदाई कार्य व 13.88 लाख की लागत से निर्माण कराया गया।
ग्राम पंचायत ने 580 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल का प्राक्कलन तैयार किया लेकिन जांच में मौके पर सिर्फ 450 मीटर लंबी बाउंड्रीवाल ही बनी मिली। इसका मूल्यांकन 4.31 लाख रुपये किया गया है। जबकि ग्राम पंचायत ने 5,97,500 रुपये की धनराशि सामग्री खरीद में खर्च कर डाली। इसमें 1,66,199 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। ग्राम पंचायत पैलानी में कोठी तालाब की खुदाई व सुंदरीकरण की जांच में स्थिति सही मिली।
विज्ञापन
-बीडीओ ने जांच के बाद भेजी रिपोर्ट