{"_id":"5a60e3304f1c1b805a8b4c55","slug":"81516299056-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों ने दी परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों ने दी परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बुलंदशहर में शिक्षक की खुदकुशी मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी कि इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो शिक्षक बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी की अगुवाई में माध्यमिक शिक्षकों ने गुरुवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि बुलंदशहर जिले के जौलीगढ़ इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक बिजेंद्र सिंह को छह माह से वेतन नहीं मिला था। कमीशन की मांग की जाती थी।
क्षुब्ध होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। संघ ने कहा कि इसके लिए कालेज का प्रबंधतंत्र, डीआईओएस और लेखा संगठन कार्यालय दोषी हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। चेतावनी दी कि मांगे नहीं मानी गईं तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक छह फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में मंडलीय मंत्री मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, मंगल प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, रणविजय सिंह, जावेद अख्तर, राम प्रसाद, सचिन गुप्ता, जितेंद्र, दिलीप कुमार, गुरु प्रसाद, फूलचंद्र यादव, रोहित नंदन, प्रभाष पुरी, शिवदत्त त्रिपाठी भी शामिल रहे।
शिक्षकों ने दी परीक्षा बहिष्कार की चेतावनी
बुलंदशहर में शिक्षक की खुदकुशी का मामला
प्रबंधतंत्र सहित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग