फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   80 additional buses will run from 16 on Somvati Amavasya

Banda News: सोमवती अमावस्या पर 16 से दौड़ेंगी 80 अतिरिक्त बसें

Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
80 additional buses will run from 16 on Somvati Amavasya
बांदा। सावन की सोमवती अमावस्या पर यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए परिवहन निगम प्रयागराज और चित्रकूट के लिए रोडवेज की 80 अतिरिक्त बसें लगाएगा। ये बसें 16 जुलाई से दौड़ने लगेंगी और 18 जुलाई तक चलेंगी। तीन दिन के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। बीच मार्ग में खराब होने वाली बसों की मरम्मत के लिए मोबाइल दस्ता तैयार किया गया है, जो 24 घंटे मुस्तैद रहेगा। आरएम कार्यालय में बस संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम खोला गया है।
विज्ञापन


सावन की अमावस्या और सोमवती विशेष महत्व रखती है। लाखों लोग प्रयागराज व चित्रकूट जाते हैं। चित्रकूटधाम मंडल के यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम ने खासी तैयारी की है। क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि सोमवती अमावस्या 17 जुलाई को है। इसके लिए बांदा से चित्रकूट-प्रयागराज के लिए 40, महोबा चित्रकूट से प्रयागराज के लिए 20, राठ से चित्रकूट के लिए 10, हमीरपुर से चित्रकूट के लिए 10 यानि कुल रीजन से 80 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। यह बसें 16 से 18 जुलाई तक तीन दिन फर्राटा भरेंगी।
विज्ञापन

चित्रकूट जाने वाली बसें चार ट्रिप में संचालित होंगी। बीच मार्ग में खराब होने वाली बसों को तत्काल ठीक कराने के लिए कार्यशाला कर्मियों का मोबाइल दस्ता तैयार किया गया है जो 24 घंटे मुस्तैद रहेगा। कहीं से भी बस में खराबी की सूचना आती है तत्काल टीम मौके पर पहुंचकर उसे दुरुस्त करेगी। इसके अलावा आरएम कार्यालय व चित्रकूट डिपो में कंट्रोल रूम खोला गया है। बस संबंधी शिकायतों का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तीन दिनों के लिए कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। कहा गया कि बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एआरएम बांदा लक्ष्मण सिंह को सोमवती मेला प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed