फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   77 Haj pilgrims selected from Mandal, Hamirpur tops

मंडल से 77 हज जाने वाले चयनित, हमीरपुर अव्वल

Wed, 04 May 2022 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
77 Haj pilgrims selected from Mandal, Hamirpur tops
बांदा। कोरोना काल में प्रतिबंधित रही हज यात्रा इस वर्ष बहाल होने के साथ ही महंगी हो गई है। नतीजे में आवेदनों में कमी आई है। इससे चयन के लिए कुरा (लाटरी) की नौबत नहीं आई। चित्रकूटधाम मंडल में लगभग सभी आवेदकों को हज यात्रा में जाने के लिए चयन हो गया है। चारों जनपदों से कुल 77 लोग हज पर जाएंगे। हमेशा भारी तादाद में आगे रहने वाला बांदा अबकी दूसरे पायदान में आ गया है। हमीरपुर अव्वल है। यहां से सर्वाधिक 33 यात्री हज जाएंगे। चित्रकूट से एक, बांदा में 30, महोबा में 13 यात्री हज जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना के दौरान पिछले दो सालों में हज यात्रा नहीं हो सकी। इस वर्ष भी काफी असमंजस की स्थिति थी। आवेदन के बाद भी कुछ स्पष्ट नहीं था। अंतत: पिछले माह सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रियों की संख्या निर्धारित करते हुए कुछ शर्तों के साथ अनुमति दे दी है। उधर, हज यात्रा का खर्च भी लगभग एक लाख रुपये बढ़ गया है। इससे भी आवेदनों में कमी आई।
विज्ञापन

प्राइवेट हज/उमरा समिति सदस्य आरिफ खां ने बताया कि हज यात्रियों को पैसा जमा करने की उनके कार्यालय में मुफ्त सुविधा उपलब्ध है।
इनसेट
कल तक जमा करने होंगे कागजात
बांदा। हज ट्रेनर हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि आवेदन कम होने से इस साल लाटरी की नौबत नहीं आई। कोटा भी कम रहा। चयनित हज यात्रियों को बैंक चालान के जरिए 81 हजार रुपये अग्रिम जमा करने होंगे। एसबीआई, यूनियन बैंक या बैंक आफ इंडिया की किसी ब्रांच में यह पैसा जमा होगा। चालान और पासपोर्ट की ओरिजिनल कापी और मेडिकल स्क्रीनिंग प्रमाण पत्र 6 मई तक हज कमेटी में जमा करना होगा। शेष राशि का बाद में पता चलेगा। अन्य जानकारी के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed