फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   76 corona patients found in Banda-Chitrakoot

बांदा-चित्रकूट में कोरोना के 76 मरीज मिले

Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
76 corona patients found in Banda-Chitrakoot
बांदाबांदा/चित्रकूट। गुरुवार को बांदा और चित्रकूट में 76 के मरीज मिले। संक्रमितों में बांदा के अपर जिला मजिस्ट्रेट सहित 52 लोग शामिल हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1267 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 480 सक्रिय मरीज हैं। चित्रकूट में 24 नए मरीज मिले हैं। जिले में 897 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

बांदा में गुरुवार को सुबह आई पहली जांच रिपोर्ट लिस्ट में 31 संक्रमित मरीज पाए गए थे। इसके बाद शाम को आई दूसरी लिस्ट में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 52 हो गई। इनमें जिले के अपर जिला अधिकारी भी शामिल हैं। लिस्ट की पुष्टि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने की।
विज्ञापन

नए संक्रमितों में एलआईसी कार्यालय के 3, आजाद नगर के 4, अलीगंज और रामा के इमामबाड़े के पास 3-3, बिजली खेड़ा में 3, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यालय के पास 2, स्वराज कालोनी गली नंबर-3 व गली नंबर-8, जेल रोड, स्टेशन रोड, मर्दन नाका, लोहिया पुल, बीडीओ आफिस, दूल थोक व श्रृंगार थोक (बबेरू) में 1-1, गंछा गांव में 5, पिपरी में 3 संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चित्रकूट जिले में बृहस्पतिवार को कुल 29 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 897 हो गई है। नौ मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर घर वापसी की है। अब जिले में 246 एक्टिव केस बचे हैं। सीएमओ ड़ॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 972 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
निगेटिव होने के 2 दिन बाद ही चल बसे वीडीओ
तिंदवारी। ग्राम पंचायत अधिकारी व पूर्व सैनिक हरीराम (48) का गुरुवार को निधन हो गया। 18 अगस्त को वह कोरोना संक्रमित पाए जाने पर 19 अगस्त को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए थे।

8 सितंबर को रिपोर्ट निगेटिव आने पर घर आ गए थे। उन्हें शुगर और ब्लड प्रेशर की भी शिकायत थी। पुत्र आशीष चक्रवर्ती ने बताया कि गुरुवार को सुबह मृत अवस्था में मिले। मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। बीडीओ डॉ.प्रभात कुमार द्विवेदी व बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक सिंह आदि ने शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed