{"_id":"66048eb60ac1f9ba6e0602f6","slug":"72-lakh-fine-on-three-lease-holders-banda-news-c-212-1-bnd1003-108588-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीन पट्टाधारकों पर 72 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीन पट्टाधारकों पर 72 लाख जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। तीन खदानों में अवैध खनन मिलने पर डीएम ने पट्टाधारकों पर करीब 72 लाख रुपये जुर्माना किया है। साथ ही नोटिस जारी कर पट्टाधारकों से तीन दिन में जवाब मांगा है।
केन नदी स्थित कनवारा खदान में 2882 घन मीटर बालू का अवैध खनन पाए जाने पर पट्टाधारक मध्य प्रदेश के ग्वालियर के भिंड निवासी योगेश सिंह पर 30 लाख 93 हजार 800 रुपये जुर्माना किया गया। इसी प्रकार कमासिन के दादौखादर खदान में खनन क्षेत्र के इजर में 2698 घन मीटर बालू का अवैध खनन मिलने पर पट्टाधारक आलोक कुमार शुक्ला पर 24 लाख 28 हजार 200 रुपये का जुर्माना किया गया।
पथरी खदान में टीम को 1353 घन मीटर बालू का अवैध खनन मिला। पट्टा धारक अवधेश त्रिपाठी पर 17 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना किया गया है। जिलाधिकारी ने पट्टा धारकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब देने को कहा। (संवाद)