फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   72 hours passed, four police teams could not find clues about the murderers.

Banda News: 72 घंटे गुजरे, हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा सकीं पुलिस की चार टीमें

Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
72 hours passed, four police teams could not find clues about the murderers.
नरैनी। शनिवार की रात को पड़ई गांव में ईंट पत्थरों से कूचकर महिला की निर्मम हत्या के मामले में 72 घंटे गुजर जाने के बावजूद पुलिस की चार टीमों के हाथ खाली हैं। हत्यारोपियों का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। इधर, शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मंगलवार को गांव के ही खेत में महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा और किसी प्रकार के हंगामे के मद्देनजर पुलिस भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रही।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव में शनिवार की रात को घर से कुछ दूरी पर गुड़िया उर्फ आशा (30) पत्नी शारदा प्रसाद की ईंट पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई थी। राज छिपाने के लिए शव को घास में छिपा दिया गया था। सुबह होने पर परिजनों को जानकारी हो सकी थी। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तहकीकात शुरू कर दी है। हालांकि घटना के 72 घंटे से अधिक का समय गुजर जाने के बावजूद पुलिस हत्यारोपियों का अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। मालूम हो कि इस हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। इधर, मंगलवार को गुड़िया के शव का पुलिस की मौजूदगी में गांव के ही खेत में अंतिम संस्कार किया गया। पति शारदा प्रसाद ने चिता को अग्नि दी। कोतवाली प्रभारी राममोहन राय का कहना है कि तेजी के साथ हत्यारोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed