फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   रणजीत ने जीत लिया बबेरू बार का अध्यक्ष पद

रणजीत ने जीत लिया बबेरू बार का अध्यक्ष पद

Wed, 15 Aug 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
रणजीत ने जीत लिया बबेरू बार का अध्यक्ष पद

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बबेरू (बांदा)। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह यादव व महासचिव रामगोपाल प्रजापति निर्वाचित घोषित किए गए। इकलौते पर्चे दाखिल होने से अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


मंगलवार को दोपहर दो बजे तक मतदान के बाद इल्डर कमेटी चेयरमैन महेश त्रिपाठी व निर्वाचन अधिकारी रामशरण प्रजापति की देखरेख में मतगणना शुरु हुई। घोषित नतीजों में अध्यक्ष पद पर रणजीत सिंह यादव ने 96 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमाकांत तिवारी को 14 मतों से हराया। उमाकांत तिवारी को 82 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी छोटकू राम को सिर्फ 6 मत मिले। दो मतपत्र अवैध रहे। महासचिव पद पर रामगोपाल प्रजापति को 105 और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी महेशचंद्र श्रीवास्तव को 76 मत मिले। रामगोपाल 29 मतों से विजय घोषित हुए।
विज्ञापन


पांच मत पत्र अवैध पाए गए। अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में कोषाध्यक्ष लक्ष्मण बाबू राजपूत पुस्कालयध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) शत्रुघन मौर्य, ऑडिटर रामनरेश प्रजापति, संयुक्त सचिव (प्रशासन) विनोद कुमार शामिल है। कार्यकारिणी सदस्य के 13 पदों में सिर्फ दो ने नामांकन कराया। इनमें मोहम्मद हनीफ व प्रभाकर पांडेय निर्वाचित हुए। रिक्त 11 पद मनोनयन से भरे जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश सिंह पवांर ने बताया कि चुनाव में 192 मतदाताओं में 186 ने वोट डाले। शिवपूजन वर्मा, यदुनंदन यादव आदि ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कांटे की टक्कर में 14 मतों से हुए विजयी
-रामगोपाल महासचिव चुने गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed