{"_id":"5b5a00804f1c1b52748b7040","slug":"71532625024-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटधाम मंडल में 226 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटधाम मंडल में 226 मिमी बारिश
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में बादलों ने डेरा डाले हैं। 24 घंटों से यहां बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है। मंडल के चारों जिलों में 226 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। यानी हरेक जिले में साढ़े 56 मिलीमीटर औसत बारिश हुई।
सावन से तीन दिन पहले ही मानसून ने मौसम सावनी कर दिया है। मंडल में बुधवार को सुबह आए बादल अभी जमे हैं। दो दिनों में सूरज की झलक भी नहीं मिली। रुक-रुक कर बूंदाबांदी या कभी-कभी तेज बारिश की झड़ी हो रही है। बीती पूरी रात यूं ही बीती।
गुरुवार को भी पूरा दिन भीगा रहा। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान मंडल के चारों जिलों में 226 मिमी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा 96 मिलीमीटर बारिश हमीरपुर में हुई है। बांदा में 68, चित्रकूट में 42 और महोबा में 20 मिलीमीटर वर्षा हुई।
विज्ञापन
मंडल के सभी 11 बांधों में रहा मानसून मेहरबान
बांदा। पिले 24 घंटों के दौरान चित्रकूटधाम मंडल के सभी 11 बांधों में बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर पानी महोबा के उर्मिल बांध में पानी बरसा है।
चित्रकूट के ओहन बांध क्षेत्र में 47, महोबा के अर्जुन बांध में 40, छतरपुर के गंगऊ और महोबा के कबरई बांध में 35-35, चित्रकूट के रसिन और महोबा के मझगवां व चित्रकूट के बरुआ बांध में 30-30 मिलीमीटर बारिश हुई है। महोबा के चंद्रावल बांध में 20, चित्रकूट के गुंता में 19, हमीरपुर के मौदहा में 16, पन्ना के बरियारपुर में 10 और रनगवां बांध में 5 मिलीमीटर पानी बरसा है। ब्यूरो
15 जून से अब तक सबसे ज्यादा बारिश बांदा में
बांदा। पिछले दो दिनों से मानसूनी बारिश होने पर अब चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में बारिश का ग्राफ बढ़ गया है। 15 जून से अब तक सबसे ज्यादा 406.8 मिलीमीटर बारिश बांदा जनपद में रिकार्ड की गई है। दूसरे नंबर पर हमीरपुर में 287.16 मिलीमीटर पानी बरसा है। महोबा में 249 और चित्रकूट में 211 मिलीमीटर बारिश हुई है। ब्यूरो
गंगऊ से 72 और बरियारपुर से 49 हजार क्यूसिक डिस्चार्ज
बांदा। सीमावर्ती मध्य प्रदेश के इलाकों में बारिश के चलते लगातार तीसरे दिन भी गंगऊ और बरियारपुर बांध उफनाए रहे। गुरुवार को गंगऊ से 72,180 क्यूसिक और बरियारपुर से 49,117 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज होकर केन नदी में आता रहा।
बुधवार के मुकाबले आज गंगऊ में 12,952 और बरियारपुर में 20,638 क्यूसिक पानी का डिस्चार्ज कम हुआ है। गंगऊ का जल स्तर 224.72 और बरियारपुर का जल स्तर 186.60 मीटर पर रहा। उधर, मंडल के अन्य 9 बांधों में सूखा खत्म नहीं हो रहा। यह बांध बारिश की कमी से अब तक नहीं उफना पाए हैं। ब्यूरो
केन स्थिर, यमुना का जलस्तर घटा
बांदा। बांधों से हो रहे डिस्चार्ज में कमी आने से केन नदी की बाढ़ में भी ब्रेक लगा है। बांदा में यह 100 मीटर पैमाने पर पहुंच गई थी। गुरुवार को लगभग ढाई मीटर पानी घटने के बाद तीसरे पहर जल स्तर थम गया। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक नदी का जल स्तर घटेगा। उधर, चिल्ला घाट में यमुना नदी 90.71 मीटर पर हो गई है। यहां भी 10 सेंटीमीटर की रफ्तार से जल स्तर घट रहा है।