फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   महाकौशल 14 और संपर्क क्रांति 9 घंटे लेट

महाकौशल 14 और संपर्क क्रांति 9 घंटे लेट

Sun, 31 Dec 2017 06:37 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
महाकौशल 14 और संपर्क क्रांति 9 घंटे लेट
बांदा। दिल्ली के पलवल रेलवे स्टेशन में इंटरलाकिंग व मेगा ब्लाक के चल रहे कार्यों से इस रूट पर पहले से लेटलतीफ हो रही ट्रेनों पर अब कोहरा भी रोड़ा बन गया है। अन्य ट्रेनें भी कोहरे की धुंध में सरपट नहीं भाग पा रहीं। अन्य ट्रेनें भी 4 से 14 घंटा देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को तीसरे दिन भी चित्रकूटधाम मंडल को घने कोहरे से निजात नहीं मिली। जनजीवन के साथ सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस रविवार को शाम 5 बजे के बाद आई। जबकि इसका निर्धारित समय तड़े 3:10 बजे है। 14 घंटा लेट चल रही सुपरफास्ट ट्रेन के कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। अन्य यात्रियों को रेलवे स्टेशन में तड़के के से पूरा दिन ठंड में ठिठुर कर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। इसी तरह निजामुद्दीन-मानिकपुर सुपरफास्ट यूपी संपर्क क्रांति 9 घंटा की देरी से शाम 5 बजे आई। ग्वालियर-बनारस सुपरफास्ट बुंदेलखंड एक्सप्रेस 10 घंटा, लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस ढाई घंटा, मानिकपुर-झांसी शटल 5 घंटा, झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर 4 घंटा, इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर 5 घंटा की देरी से आई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed